Sunday, December 17, 2023

Aarti Shree Gita Ji Ki || आरती श्री गीता जी की


आरती श्री गीता जी की

 

आरती श्री गीता जी की
Aarti Shree Gita Ji Ki



आरती


करो आरती गीता जी की ||

जग की तारन हार त्रिवेणी, स्वर्गधाम की सुगम नसेनी |

अपरम्पार शक्ति की देनी, जय हो सदा पुनीता की ||

ज्ञानदीन की दिव्य-ज्योती मां, सकल जगत की तुम विभूती मां |

महा निशातीत प्रभा पूर्णिमा, प्रबल शक्ति भय भीता की || करो०

अर्जुन की तुम सदा दुलारी, सखा कृष्ण की प्राण प्यारी |

षोडश कला पूर्ण विस्तारी, छाया नम्र विनीता की || करो० ||

श्याम का हित करने वाली, मन का सब मल हरने वाली |

नव उमंग नित भरने वाली, परम प्रेरिका कान्हा की || करो० ||

 


No comments:

Post a Comment