Saturday, August 26, 2023

Aam Panna Recipe in Hindi - आम पन्ना रेसीपी

 

आम पन्ना बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं, और गर्मियों में इसका सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। आम पन्ना का स्वाद बहुत बेहतरीन होता है, साथ ही यह गर्मियों में गर्म लू से आपका बचाव भी करता है।


आम पन्ना की रेसीपी 

आम पन्ना को बनाने में लगभग 20 - 30 मिनट का समय लगता हैं। 

आवश्यक सामग्री 

1. 2 - 3 कच्चे आम 

2. चीनी - 200 ग्राम 

3. भुना जीरा पीसा हुआ - 2 चम्मच 

4. पुदीना - 15 -20 पत्ते 

5. काला नमक - 2 चम्मच 

6. काली मिर्च - 10 - 12 

7. पानी और आइस क्यूब 

आम पन्ना बनाने की विधि 

आम को अच्छे से साफ़ करने के बाद उन्हें छील लीजिये।  अब इसका पल्प अलग कर ले और उसे एक बर्तन में 2 - 3 कप पानी डालकर नरम होने तक उबालिए। जब पल्प नरम हो जाये तो ठंडा होने दीजिये। 

पल्प ठंडा होने के बाद इसमें चीनी , नमक , और पुदीना के पत्ते डालकर मिक्सी में पीस लीजिये। जब यह पीस जाये तो इसको छान लीजिये। अब इसमें पानी मिलाइए और ऊपर से जीरा तथा काली मिर्च का पाउडर डाल लें। 

अब इसे गिलास में डालें और साथ ही आइस क्यूब डालकर सर्व करें, और स्वादिष्ट आम पन्ना का आनंद उठाये।

No comments:

Post a Comment