सरस्वती जी की आरती
-सरस्वती जी का पूजन विद्या की देवी
के रूप में किया जाता है |
आरती
आरती कीजे सरस्वती जी की ,
जननि विद्या, बुद्धि , भक्ति की | टेक |
जाकी कृपा कुमति मिट जाये ,
सुमिरन करत सुमति गति आये ,
शुक सनकादिक जासु गुण गाये ,
वाणी रूप अनादि शक्ति की | |आरती कीजे ०| |
नाम जपत भ्रम छूट दिए के ,
दिव्य दृष्टि शिशु उधर हिय के |
मिलहि दर्श पावन सिय पिय के,
उड़ाई सुरभि युग -युग कीर्ति की ||आरती कीजे०||
रचित जासु बल वेद पुराणा ,
जेते ग्रन्थ रचित जगनाना |
तालु छंद स्वर मिश्रित गाना ,
जो आधार कवि यति सति की | |आरती कीजे ०| |
सरस्वती की वीणा वाणी कला जननि की ||
इस आरती के द्वारा सरस्वती जी की स्तुति की जाती है |
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो -

No comments:
Post a Comment